Monday, February 28, 2011

ऑल इंडिया ब्राह्मण कन्वेंशन जयपुर में

बिडला ऑडिटोरियम में जुटेंगे देश भर के २००० प्रतिनिधि  

सर्व  ब्राह्मण महासभा की ओर  से राष्ट्रीय स्तर की पांचवीं ऑल इंडिया ब्राह्मण  कन्वेंशन पहली बार जयपुर के बिडला सभागार में होगी | महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस कन्वेंशन में देशभर के करीब २००० प्रतिनिधि शामिल होंगे | इससे पहले यह दिल्ली, इंदौर, लखनऊ, हरिद्वार में हो चुकी हेँ | इसमें ब्राह्मणों की राजनीतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक दशा पर चर्चा होगी | आयोजन समिति अध्यक्ष आर. एस. जैमिनी ने बताया कि कन्वेंशन २७ व २८ मार्च को होगी | इसमें ब्राह्मण प्रतिष्ठा की पुनर्स्थापना, ब्राह्मण सम्मलेन व समाज का मार्गदर्शन, वेद, कर्मकांड, वर्तमान परिवेश, ब्राह्मण परंपरा, कॉर्पोरेट वर्ल्ड में ब्राह्मणों के भविष्य व ब्राह्मण युवाओं की दशा व दिशा पर भी चर्चा होगी | महासभा के मुख्य समन्वयक योगेश दाधीच ने बताया कि इसमें देश भर के प्रमुख संगठन व देश-विदेश के अनेक विद्वान शामिल होंगे | साथ ही जयपुर के प्रमुख उद्योगपतियों, चिकित्सकों , समाजसेवी, कलाकार, खिलाडी  व संत-महंतों को आमंत्रित किया जायेगा  | 



No comments:

Post a Comment